आंदर थानाध्यक्ष पर शराब तस्करों संग सांठ-गांठ का लगा आरोप

✍️ परवेज अख्तर/सिवान:
आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव पर शराब तस्करों के साथ साठ गांठ करने का आरोप लगने के बाद पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने एसडीपीओ फिरोज आलम को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वहीं थानाध्यक्ष एवं चौकीदार का शराब धंधेबाजों के साथ पार्टी करने का फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस मामले में एसडीपीओ द्वारा जांच भी पूरी कर ली गई है और थानाध्यक्ष व चौकीदार पर कार्रवाई लगभग तय है। घटना के बाद चौकीदार अपना मोबाइल बंद कर फरार है। मामले उस समय संज्ञान में आया जब एसडीपीओ फिरोज आलम द्वारा सात नवंबर को भीखपुर गांव के महेंद्र कुमार बिन के खोंप से 22.68 लीटर और शसवंत पटेल के बगीचे से 371.52 लीटर शराब का बरामद की गई। इस दौरान महेंद्र कुमार बिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ के क्रम में महेंद्र कुमार बिन ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को भीखपुर गांव से पुलिस ने जिन तीन स्कार्पियो को कुछ शराब के साथ जब्त किया था, बरामद शराब उसी गाड़ी से उतारी गई थी। उसने बताया गया है कि भीखपुर गांव के धीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह एवं रोहित कुमार द्वारा सात नवंबर को स्कार्पियो में शराब लाई गई थी। गाड़ी किसी गड्ढे में फंस गई तब शराब उतार कर मुझे बेचने के लिए दी गई। उसने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि पुलिस पदाधिकारी के साठ गांठ से शराब तस्करों ने तीनों स्कार्पियो से आधे से अधिक शराब को उतार लिया था। एसडीपीओ द्वारा मुफस्सिल थाना को सूचना देने के बाद वे गाड़ी का पीछा करते हुए जीरादेई की तरफ निकल गए।

भीखपुर गांव के समीप रास्ता संकीर्ण होने के कारण एक स्कार्पियो रास्ते से उतर गई । इसके बाद पुलिस को देख शराब से भरी स्कार्पियो छोड़कर चालक फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि जब स्कार्पियो के समीप एसडीपीओ फिरोज आलम पहुंचे तब उन्होंने देखा कि चौकीदार मुकेश कुमार शराब धंधेबाजों के साथ मिलकर गाड़ी को खाली करा रहा है। एसडीपीओ को देखते ही चौकीदार एवं शराब धंधेबाज शेष गाड़ी में शराब को छोड़कर भाग निकले तथा अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद से चौकीदार ड्यूटी से फरार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026