सिवान: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक अस्पताल आने की सूचना से कर्मियों के बीच अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सबसे पहले चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इसके साथ साथ उन्होंने भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन करते हुए जानकारी ली। साथ ही बन रहे माडल अस्पताल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उक्त जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही। सबसे पहले डीएम इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहा उन्होंने ड़यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मियोंं से जानकारी ली। इसके बाद पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, एसएनसीयू, वेंटिंग एरिया, पैथालाजी लैब, डाक्टर ड्यूटी रुम, एक्सरे, ब्लड बैंक, पोषण पुनर्वास केंद्र तथा ओपीडी वार्ड में संचालित सभी विभागों का भी जायजा लिया। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

डीएचएस के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कर्मियों के लिए बनाए गए केबिन स्ट्रक्चर पर नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत डीएम ने बताया कि समय-समय पर सदर अस्पताल का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान अस्पताल में कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा सदर अस्पताल की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। वर्तमान समय में अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजोंं को सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सभी को मिलती रहे, इसको लेकर और भी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट, उपाधीक्षक डा.मो. इसराइल, डीपीएम विशाल कुमार सिंह, डीआईओ, अस्पताल प्रबंधक, डीपीसी इमामुल होदा सहित चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026