परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाना के भरौली गांव स्थित बगीचे में पांच एवं सात नवंबर को एसडीपीओ फिरोज आलम द्वारा गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब बरामद की गई थी। इसके बाद भरौली पंचायत का चौकीदार मुकेश कुमार यादव अपना मोबाइल बंद कर फरार चल रहा है। पदाधिकारियों द्वारा संपर्क करने पर उसके मोबाइल पर बात नहीं हो रही है।एसडीपीओ फिरोज आलम द्वारा चौकीदार के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया जा रहा है ताकि उसकी मौजूदगी कहां और किस किस से बातचीत हुई स्पष्ट हो सके।
चौकीदार के मोबाइल का सीडीआर निकालने के बाद इस शराब बरामदगी मामले में कौन कौन शामिल है इसकी जानकारी मिलने में आसानी होगी। साथ ही फरार चौकीदार पर कार्रवाई में आसानी होगी। एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीपीओ को दी गई है अभी तक जांच रिपोर्ट आई नहीं है।जांच रिपोर्ट आने के बाद मैं स्वयं जांच कर कार्रवाई करूंगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…