परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधानसभा में दिए गए बयान के विरोध में गुरुवार को सीएम का पुतला दहन जेपी चौक पर किया गया। इस दौरान सरोज सिंह राणा ने कहा कि जिस देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां केंद्र सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए आरक्षण लेकर आई है,वहीं बिहार के मुखिया की ओर से महिलाओं के प्रति इस तरह की बयानबाजी बेहद निंदनीय है।
इसे कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। पुतल दहन के मौके पर कुंदन सिंह, चंदन सिंह राठौर, नंद कुमार ओझा, विनय कुमार शाही, मुकेश कुमार बंटी, जिला पार्षद उषा बैठा आदि मौजूद थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…