परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के खरदरा गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ संरक्षक काशीदास त्यागी महाराज पडे़जी धाम के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है। श्रद्धालु श्रमदान से यज्ञ मंडप सहित पूरे परिसर को पूर्ण करने में लगे हैं। मंदिर परिसर में साफ सफाई और सुंदरीकरण का कार्य बीते दो माह से जोर शोर से चल रहा है। वहीं नवनिर्मित हनुमान मंदिर की वास्तुकला की सुंदरता एवं हनुमान की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम को लेकर यज्ञ संरक्षक ने बताया कि महायज्ञ यज्ञ की शुरुआत 27 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ की जाएगी तथा इसकी पूर्णाहुति चार मई को हवन पूजा के साथ की जाएगी। महायज्ञ के दौरान सात दिनों तक भंडारा चलेगा। महायज्ञ में शामिल होने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। साथ ही प्रतिदिन शाम छह बजे से आठ बजे तक कथा तथा आठ बजे से 11 बजे रात्रि तक रामलीला का आयोजन होगा वहीं सुबह 10 बजे से रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…