परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहा एराजी में रविवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक किशाेर झुलस गया। स्वजन उसका इलाज एक निजी क्लीनिक में करा रहे हैं। घायल किशोर की पहचान हरेराम यादव के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुंदन कुमार रविवार की सुबह गाय चराने चंवर की ओर गया था। चंवर में पहले से ही हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा हुआ था जिसके चपेट में आने से वह झुलस गया।
इस मौके पर चंवर में मवेशी चराने गए लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन एवं काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया हरेश सिंह ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली तथा घटना के कारण विद्युत विभाग की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि यदि विद्युत विभाग विद्युत तारों की निगरानी करती है तो क्षेत्र में ऐसी घटनाएं नहीं घटती।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…