परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के थाना के दोवाय निवासी सह प्राथमिक विद्यालय दोवाय के प्रधानाध्यापक सुमन सिंह की शुक्रवार की शाम हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार को वे बीएलओ की बैठक में शामिल होने आंदर जा रहे थे तभी उनके सीने में दर्द शुरू हुई। इस दौरान वे अपने घर लौटे थे तभी कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई।
स्वजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही बीडीओ कुणाल कुमार, प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह, जाहिद हुसैन अंसारी, शिक्षक संजय श्रीवास्तव, राममनोहर पाठक, अमरनाथ यादव, आदित्य कुमार, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…