रघुनाथपुर: पुण्यतिथि पर समाजसेवी घनश्याम शुक्ला को दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव स्थित प्रभा डिग्री कालेज परिसर में शनिवार को समाजसेवी सह कर्मयोगी घनश्याम शुक्ला की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद कालेज के अध्यक्ष डा. बीएन यादव ने कहा कि दिवंगत घनश्याम शुक्ला को सारण का गांधी कहा जाए तो कम ही होगा। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों के लिए न्योछावर कर दिया। कहा कि आज उन्हीं की देन है कि सुदूर ग्रामीण इलाके की बेटी कम संसाधन में राज्य से लेकर राष्ट्रीय खेल जगत में अपना परचम लहरा कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

वहीं सचिव भरत दुबे ने कहा कि घनश्याम बाबू रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार गांव की धरती को जन्म लेकर सुशोभित किया है, इससे बच्चों की शिक्षा में आत्मनिर्भर बनाने में उनका पूरी योगदान रहा है। उन्होंने बालिकाओं के लिए उच्च विद्यालय, इंटर कालेज, बिस्मिल्लाह खान संगीत महाविद्यालय, पुस्तकालय, डिग्री कालेज, बच्चों के खेलने के लिए मैरीकम एकेडमी स्पोर्ट्स की स्थापना की है। श्रीराम प्रसाद ने कहा कि घनश्याम बाबू जो छाप छोड़ कर चले गए उसका निर्वाह करना हम सब का दायित्व बनता है। कार्यक्रम के दौरान पुष्प अर्पित करने वालों में उमेश दुबे, रत्नेश सिंह, राकेश कुमार सिंह, निरुपमा सिंह, नागेंद्र मांझी, सत्येंद्र सिंह, बब्बन यादव आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026