आंदर: झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से नकद समेत एक लाख की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के तियांय गांव के दुधवलिया टोला में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से 15 हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़ा समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रघुवीर चौहान के परिवार के सभी सदस्य शुक्रवार रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी शार्ट सर्किट से उनके झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। स्वजन अभी कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखे 15 हजार रुपये नकद, दो क्विंटल चावल, 20 बोरा धान, पांच बोरा गेहूं, दो क्विंटल सरसों, कपड़ा बर्तन समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।

अगलगी के दौरान स्वजन किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाए तथा शोर मचाना शुरू किए। स्वजनों द्वारा शोर मचाने से आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। रघुवीर चौहान की पत्नी सलिता देवी ने बताया कि 26 फरवरी को उसकी पुत्री की शादी है। इसलिए वह सामान खरीदकर एकत्रित की थी जो इस अगलगी में जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह मुखिया राजू साह, उप मुखिया केशव तिवारी, समाजसेवी अमर कुशवाहा, धर्मेंद्र मांझी समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचकर स्वजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024