परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे में ही मात्र 10 घंटा ही बिजली मिल रही है। ग्रामीणों की माने तो बिजली की कटौती का कोई भी समय नहीं है, कभी पूरे दिन बिजली गुल रहती हैं तो कभी पूरी रात बिजली गायब रहती है। अनियमित विद्युत आपूर्ति होने से लोगों का घरेलू समेत अन्य प्रभावित होता है।
विद्युत विभाग के कर्मियों से खिलाफ ग्रामीणों ने विभाग के एसडीओ को आवेदन भी दिया है। इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह भी विद्युत अनियमितता से नाराजगी व्यक्त की है। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ निखिल श्रीवास्तव ने इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने की बात कही है। विद्युत आपूर्ति को ले रोष व्यक्त करने वालों में पुरुषोत्तम राय, उदय राम, पंकज राय, रामजी राय, शिवाजी सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…