परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में मंगलवार की देर शाम एक घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से 15 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित अनूप ठाकुर ने बताया कि मंगलवार की देर शाम हम लोग बैठे थे तभी अचानक शार्ट सर्किट से घर में आग पकड़ लिया।
आग की लपट देख शोर मचाना शुरू किया। अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता घर में रखे 15 हजार रुपये, चार सूटकेस, टीवी, इन्वर्टर, कपड़ा समेत करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…