परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार से 23 अक्टूबर की दोपहर उचक्कों ने एक महिला के पर्स से 40 हजार रुपये नकद व आभूषण समेत दो लाख की संपत्ति उड़ा ली। इस घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल था।बताया जाता है कि सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट निवासी ब्रह्मा तिवारी की पुत्री नीलू देवी अपनी मां के साथ चैनपुर बाजार में आभूषण खरीदने पहुंची थी। आभूषण की खरीदारी करने के बाद 40 हजार रुपये व आभूषण पर्स में रख बाजार में बने दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा करने गई थी।
इस दौरा उचक्कों ने उसके पर्स का चेन खोल उसमें रखे 40 हजार रुपये व आभूषण, एटीएम, आधार कार्ड लेकर फरार हो गए। जब महिला का ध्यान पर्स पर गया तो उसमें रुपये व आभूषण नहीं देख हतप्रभ में पड़ गई। घटना के बाद पीड़िता उसी दुकान में गई और सीसी कैमरे के का फुटेज देखा। इसके बाद में पीड़िता ने चैनपुर ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। समाचार प्रेषण तक पीड़िता द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…