आंदर: पंचायत उप चुनाव में सात हजार 421 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के सात पंचायत के 11 वार्डों में खाली पड़े पंच पद पर उप चुनाव कराने का निर्देश मिलने के बाद से तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। हालांकि चुनाव की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। वहीं इसको लेकर वार्डवार मतदाता सूची का विखंडन कार्य भी पूरा कर लिया गया है। 11 पंच पद के लिए सात वार्डों में उप चुनाव कराया जाएगा। चुनाव में कुल सात हजार 421 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जानकारी देते हुए बीडीओ कुणाल कुमार ने बताया कि अर्कपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में 422 मतदाता एवं वार्ड संख्या 13 में 819 मतदाता, असांव पंचायत के वार्ड संख्या सात में 811 मतदाता, मदेशिलापुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में 749 मतदाता, जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या दो में 520 मतदाता, वार्ड संख्या पांच में 403 मतदाता एवं वार्ड संख्या सात में 891 मतदाता, भवराजपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में 587 मतदाता, सहसरांव पंचायत के वार्ड संख्या तीन 388 मतदाता एवं वार्ड संख्या 12 में 640 मतदाता एवं मानपुर पतेजी पंचायत के वार्ड संख्या सात 442 मतदाता पंच पद के लिए उम्मीदवार का चुनाव करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024