परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी से सोमवार की रात जिला खनन निरीक्षक द्वारा जब्त अवैध बालू लदे तीन ट्रक गायब हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही ओपी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी तीनों ट्रकों का जानकारी नहीं मिला है। उसके बाद सराय ओपी के सअनि कृष्णा नंदन पासवान के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सराय ओपी से ट्रक भागने की घटना से लोग दंग हैं।
सअनि ने अपने आवेदन में बताया कि सोमवार को जिला खनन निरीक्षक ने अवैध बालू लदे चार ट्रक जब्त किया गया था। जिला खनन निरीक्षक द्वारा सभी ट्रकों को सराय ओपी पुलिस को सौंप दिया गया था। चारों ट्रक एक ही जगह पर खड़ा किया गया था। चारों ट्रक का बैट्ररी, एक्सल तथा चाभी सराय ओपी में प्रस्तुत किया गया। सुबह चार बजे पाया गया कि चार ट्रक में से तीन ट्रक लगाये हुए स्थान पर नहीं है। ट्रक मालिक, ट्रक चालक एवं अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर बालू लदे उक्त तीनों ट्रक गायब करने का संदेह जताया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…