परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं माध्यमिक उच्च विद्यालय बरवा जाने के लिए सड़क की व्यवस्था नहीं की गईं है। इस कारण छात्र एवं शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए विभाग के कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस पर पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देने की जरूरत है। ज्ञात हो कि विद्यालय जाने के लिए शिक्षक व छात्र-छात्राओं को पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। गर्मी के दिनों में तो किसी तरह काम चल जाता है, लेकिन बरसात के दिनों में सड़क पर दो-तीन फीट पानी लगने से विद्यालय जाने में शिक्षकों एवं बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…