परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के बलेथरी गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका मुन्ना यादव की पत्नी सोनी देवी है। मौत की खबर किसी ने मृतका के मायके पचरुखी के चौमुखा में दी। घटना की सूचना मिलते ही मायके के लोगों स्थानीय थाना को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
सूचना मिलते ही थाना के सअनि हरि शंकर राय दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गए। बताया जाता है कि चौमुखा निवासी लक्ष्मण यादव की पुत्री सोनी देवी की शादी एमएच नगर थाना के बलेथरी निवासी राजबल्लभ यादव के पुत्र मुन्ना यादव के साथ छह साल पूर्व हुई थी। घटना के बाद मृतका सोनी के मायका में शोक की लहर है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…