✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव गांव के शनिचरा टोला के वार्ड संख्या चार में नवनिर्मित नाला व पेवर ब्लाक सड़क का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने फीता काटकर किया। प्रमुख ने बताया कि षष्टम वित्त आयोग के तहत छह लाख रुपये की लागत से असांव के शनिचरा टोला वार्ड संख्या चार में पानी टंकी के बगल से सदासी यादव के घर तक नाली व पेवर ब्लाक सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है जिसकी पूजा अर्चना करने के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि नाली व पेवर ब्लाक सड़क का निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। नाली व सड़क नहीं बनने के कारण हमलोगों को कई सालों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार यादव, नजीबुल्लाह अंसारी, हरेंद्र साह, दिनेश साह, शैलेंद्र साह, राहुल यादव, किशुनदेव राम, सत्येंद्र राम, राजेश शर्मा, वृजानंद यादव, मुकेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…