हुसैनगंज: दादा पीर के मजार पर मना सालाना उर्स

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के बघौनी पंचायत अंतर्गत माहपुर खजरौनी में गुरुवार रात कुतबुल अवलिया अबुल फय्याज कमरुल हक हजरत शैख गुलाम रशीद अरशद मोहम्मद रशीद मुस्तफा रहमतुल्लाह अलैह दादा पीर का सालाना उर्स पाक कदिम रश्मों रेवाजों के साथ मनाया गया। सालाना उर्स पर मजार के अंदर कादरीय मिल्लत के आस्ताने पर चादरपोशी कर फातेहाखानी पढ़ी गई। इस मौके पर काफी संख्या में कौमी एकता का मिसाल में हिंदु-मुस्लिम अकीदतमंदों ने नजराना अकिदत पेश किया। मजार पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। देर रात तक चलने वाले जलसे में धार्मिक उलेमाओं ने उर्स की अहमियत पर प्रकाश डाला।

उर्स में कई बड़े मुख्य वक्ताओं ने अवलिया व मिल्लत के जीवनी की व्याख्या करते हुए कहा कि अमिने मिल्लत बिना जाति व धर्म को देखे, सभी दबे कुचले लोगों से प्यार व मोहब्बत करते और उनके हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते थे। इन बुजुर्गों के नसीहत और रास्ते हमारे जिंदगी में कामयाबी दिलाएगा। इस दौरान उनके बताए रास्ते में चलने का संकल्प लिया गया। मो. फरजान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से भाईचारा को मजबूती मिलती है। शहजाद फारुकी ने बताया कि हमारे बुजुर्ग हमेशा से हिंदुस्तान की सर जमीन पर एकता और मोहब्बत का मिसाल कायम किया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024