आंदर: प्रमुख ने किया विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालय व एक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई। इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। प्रमुख ने बताया कि मध्य विद्यालय बहादुर पतेजी में तीन प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही थी एवं तीन शिक्षक अवकाश पर थे। जब प्राधानाध्यापक से इस बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं मध्य विद्यालय मानपुर पतेजी में एक शिक्षक को छोड़कर अन्य शिक्षक अनुपस्थित मिले।

विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बना था एवं छोटे-छोटे बच्चों से विद्यालय परिसर की सफाई कराई जा रही थी। वहीं मध्य विद्यालय भिटौली में जांच के दौरान तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बच्चों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि शिक्षक हमलोगों से उपस्थिति पंजी मंगाकर हाजिरी बनाते हैं। वहीं बहादुर पतेजी गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 35 पर मात्र 10 बच्चे उपस्थित थे तथा हाजिरी 20 बच्चों की बनी थी।साथ ही छात्रों की उपस्थिति पंजी में 42 बच्चों का नाम लिखा हुआ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026