परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना परिसर में शनिवार को दीपावली एवं छठ पूजा को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि लोगों से आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली एवं छठ पूजा मनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखेगी।
शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शांति बनाने में सभी लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी पर शांति भंग होने की आशंका हो इसकी सूचना थाने को दें। बैठक में मुखिया मुकेश कुमार राम, संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, सरपंच सुनील कुमार, डा. कन्हैया यादव, वीरेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…