परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के बरवां स्थित जानकी संस्कृति प्राथमिक, मध्य उच्च सह आवासीय महाविद्यालय गुरुकुल के शिष्यों ने बुधवार को प्राचार्य विजय प्रकाश पाठक उर्फ ददन पाठक की देखरेख में 200 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य ने बताया कि सेव, लीची, संतरा, आम, बादाम, काजू, चिकू, लौंग, इलाइची, नाशपाती, अंजीर समेत विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए हैं। सभी पौधों की देखरेख का जिम्मा शिष्यों को सौंपा गया है।
अच्छी तरह से देखरेख करने वाले शिष्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने पौधे के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी को पौधारोपण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया है। इस मौके पर चंदन मिश्रा, दीप नारायण तिवारी, प्रकाश दुबे, अंशुमान दुबे, अभिषेक दुबे काफी संख्या में शिष्य व शिक्षक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…