सिवान में पुलिस दल पर हमला कर आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को किया जख्मी, छापेमारी जारी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना के लखराव गांव में बुधवार की सुबह पुलिस दल पर हमला कर दो पुलिस पदाधिकारियों सहित लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को जख्मी कर दिया.शेष पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाने की पुलिस पुनः दल बल के साथ लाखराव गांव पहुंची तथा शराबी राजकुमार यादव को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर थाने लाई.गंभीर रूप से जख्मी दो पुलिस पदाधिकारियों एवं डायल 112 के चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से जख्मी मुफस्सिल थाने के एसआई जय श्री प्रसाद सिंह, एएसआई प्रमोद कुमार सिंह एवं 112 के चालक सैप जवान संतोष प्रसाद का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. कंट्रोल से सूचना मिली की मुफस्सिल थाने के लखराव गांव में नशे की हालत में एक पिता अपने पुत्र के साथ मारपीट कर रहा है. सूचना मिलते ही 112 का चालक दो कॉन्स्टेबल शबनम कुमारी एवं कुमारी सुप्रिया गौतम के साथ लखराव गांव पहुंचा.

चालक ने बताया कि कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ा करके जब वह दोनों कांस्टेबल के साथ मारपीट की घटना के समीप पहुंचा तभी नशे की हालत में राजकुमार यादव ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया. राजकुमार यादव के जख्मी होने के बाद दोनों महिला कांस्टेबलों ने किसी व्यक्ति के घर में छुप कर अपनी जान बचाई. जख्मी होने के बाद चालक संतोष प्रसाद ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को देते हुए मदद की गुहार लगाई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने के एसआई जय श्री प्रसाद सिंह एवं एएसआई प्रमोद कुमार सिंह दो वाहनों से दल बल के साथ लखराव पहुंचे. दोनों पुलिस पदाधिकारी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल की ओर आगे बढ़े. इसी दौरान शराबी राजकुमार यादव ने एएसआई प्रमोद कुमार सिंह पर डंडे से हमला बोलकर सिर फोड़ दिया. उसके बाद राजकुमार यादव पुलिस दल के पदाधिकारियों पर ईट पत्थर चलाने लगा.पथराव में एसआई जय श्री प्रसाद सिंह सहित कुछ जवान जख्मी हो गए. सभी लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026