✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
आंदर प्रखंड अंतर्गत कांध पाकड़ मे बीते 12 अगस्त को घड़ीघंट बांधने के दौरान झरही नदी में डूबने से अशरफी साह के पांच पोतों की मौत हो गयी थी. सूचना के बाद सोमवार को जदयू सांसद कविता सिंह के पति व जदयू नेता अजय सिंह जदयू के शिष्टमंडल के साथ कांध पाकड़ पहुंच कर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि घटना तो असहनीय हैं, लेकिन परिवार के लोगों को धैर्य धारण रखने की भगवान से प्रार्थना करते हैं.
जदयू नेता ने परिजनों ने मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया. परिवार के मुखिया अशरफी साह ने रितेश गुप्ता की पत्नी अंजू देवी को सरकारी नौकरी दिलाने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है. हम अपने स्तर से नौकरी दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे. इस मौके पर सिसवन प्रमुख धर्मेंद्र साह, मुखिया अमरनाथ राम, प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह, जटाशंकर सिंह, सुशील गुप्ता, विकास शाही, कुमार गौरव “बंटी”, काशी चौधरी, महासागर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…