महाराजगंज: आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
महाराजगंज अनुमंडल के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव मे रविवार कि संध्या आपसी विवाद में दो भाइयों को एक युवक ने चाकूमार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र मे अफरा-तफरी मच गया. वहीं इस घटना में घायल एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों दो भाईयों को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया. जहां दोनों भाइयों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव निवासी शिव पुकार महतों के पुत्र खेसारी महतों को घात लगाए अपराधी ने चाकू मारकर घायल कर दिया.

बचाव करने पर अपराधी ने उसके भाई परमात्मा महतों को भी चाकू मारकर सिर फोड़ दिया.बताया जाता है कि गांव के ही रामानंद यादव के पुत्र अमर यादव से पूर्व में आपसी विवाद को लेकर खेसारी महतों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद पीड़ित ने दरौंदा थाने मे प्राथमिकी दर्ज कर अमर यादव को नामजद अभियुक्त बनाया था. इस मामले मे आरोपी करीब छह माह बाद जेल से छूट कर वापस आया था. बदले की भावना को लेकर रविवार कि रात घटना को अंजाम दिया है. सूचना पाकर पुलिस ने मामले की तहकीकात की. इस संबंध में दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. आरोपित के खिलाफ शिकायत मिली है. आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. शीघ्र ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026