परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट में मंगलवार की देर शाम शौच करने गए वृद्ध की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान गायघाट निवासी विश्वनाथ साह (65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के समीप पोखरे में उसका उपलाता हुआ शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
उनका कहना था कि वह शाम को घर से शौच करने की बात कहकर घर से गए थे। जहां उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पोखरे में डूब गया। मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में चार लड़के हैं। उनका कहना था कि उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना था कि परिजनों के तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिजन अगर इसकी शिकायत करते हैं तो घटना की पुलिस जांच करेगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…