परवेज अख्तर/सिवान: मधुबनी के पत्रकार बुद्धिनाथ झा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मांग की है। संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह व महासचिव अरविंद कुमार पांडेय ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के पास ज्ञापन भेजा है। कहा है कि पत्रकार बुद्धिनाथ झा की हत्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
इसलिए राज्य में पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए। इसके अलावा पीड़ित पत्रकार के आश्रित को सरकारी नौकरी के साथ ही 25 लाख मुआवजा देने की भी मांग की गई है। वहीं इस हत्याकांड की जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराने व मामले की स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…