आंदर: घर के हिस्से को लेकर तीन भाइयों में मारपीट, मां-पुत्र घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार को घर के हिस्से को लेकर तीन भाइयों में मारपीट हो गई। इसमें मां व पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में उदय सिंह एवं उसकी मां ललिता देवी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लाेगों में धर्मनाथ सिंह, श्रद्धानंद सिंह, सुमन देवी एवं आयुष कुमार सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि बुधवार को तीन भाइयों के बीच हिस्सा को लेकर विवाद हो गया। इस क्रम में कहासुनी के साथ मारपीट होने लगा। इसमें उदय सिंह एवं उसकी मां ललिता देवी घायल हो गई। स्वजन घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए।

इस मामले में घायल उदय सिंह ने थाना में आवेदन देकर अपने बड़े भाई धर्मनाथ सिंह, श्रद्धानंद सिंह, सुमन देवी, भतीजा अनुराग कुमार सिंह, आयुष कुमार सिंह, प्रिया कुमारी, पलक कुमारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि मैं बुधवार की सुबह अपने घर में भोजन कर रहा था तभी मेरे भाई धर्मनाथ सिंह गाली गलौज करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो वे दाब से मेरे सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिए इससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई। बीच बचाव करने आई मां को मेरा माझिल भाई श्रद्धानन्द सिंह ने बैट से मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि धर्मनाथ सिंह, श्रद्धानंद सिंह, सुमन देवी एवं आयुष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024