परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कबिलपुरा निवासी शिवशंकर यादव के पुत्र नीरज कुमार यादव की सूरत में करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि नीरज घर की माली स्थिति को देखते हुए छह माह पूर्व अपने रिश्तेदारों के साथ सूरत कार्य करने के लिए गया हुआ था। वह एक निजी कंपनी में कार्य करता था।
इस क्रम में मंगलवार की सुबह अपने आवास पर कोई कार्य रहा था तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना रिश्तेदारों ने स्वजनों को दी। इसकी सूचना मिलते ही मां श्रीमती देवी, भाई, बहन समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता घर कृषि कार्य करते हैं। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। नीरज दो भाई व चार बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी दो बहन की शादी हो गई है। एक भाई व दो बहन अभी अविवाहित हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…