परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार में मंगलवार की शाम बदमाशों ने एक वृद्ध के सीने में गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही लोगों को आता देख सभी बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज कर घर भेज दिया। घायल की पहचान गौरा निवासी बलिराम सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गौरा निवासी बलिराम सिंह मंगलवार की शाम आंदर बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक कर चार-पांच लोगों से बातचीत कर रहे थे तभी तभी अपाची बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों वहां पहुंचे और अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान बलिराम सिंह के सीने में चार गोली लगी। गोली लगते ही वे गिर पडे़े। इस दौरान अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी तथा घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने उनका इलाज कर तथा गोली निकाल घर भेज दिया। वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा जांच में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार किसी व्यक्ति को गोली मारने की नीयत से बदमाशों ने गोली चलाई थी। इस संबंध में आंदर थाना की पुलिस ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई थी। इस दौरान रेस्टोरेंट में बैठे हुए बलिराम सिंह को गोली लग गई। घायल द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस द्वारा बदमाशों की पहचान एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि बदमाशो को पकड़ने के लिए आंदर, भवराजपुर, जमालपुर, मदेशीलपुर, घेराई, जयजोर, पचबरवा समेत आदि गांवों में छापेमारी की गई, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। पुलिस शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…