परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाने की पुलिस ने कोपा थाना पुलिस के सहयोग से कुख्यात डकैत सरोज साह को सारण के कोपा थाना क्षेत्र के देवरिया से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुख्यात सरोज साह अबतक एक दर्जन से अधिक डाका कांडों को अंजाम दे चुका है। वह क्राइम की दुनिया में वर्षों से सक्रिय था। वह कई बार जेल भी जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर डाका कांडों को अंजाम देने में लग जाता है।
इस बार सिसवन पुलिस ने सिसवन थाना कांड संख्या 250/21 डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। उसके जेल जाने से सिसवन, चैनपुर ओपी सहित रसूलपुर, कोपा, दाउदपुर, मांझी, एमएच नगर थाना की पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि कोपा निवासी सरोज साह को डकैती कांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…