आंदर: चार पंचायत के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण का हुआ समापन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ कुणाल कुमार की देखरेख में चल रहे बलिया, जयजोर, मदेशीलपुर व भवराजपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक दरौली प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी सह मास्टर ट्रेनर पुरुषोत्तम कुमार द्वारा गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका गांव, स्वास्थ्य गांव एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें अधिकार व कर्त्तव्य की जानकारी दी गई। इस मौके पर लेखापाल सन्ना अंजुम, नावेद अली, वार्ड सदस्य बच्चा सिंह, मंजू देवी, कुमकुम देवी, दिलीप सिंह, सुनीता देवी, कमलावती देवी, कुसुम देवी, उर्मिला देवी, उमेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026