✍️परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेपी चौक पर शनिवार को पार्षदों ने धरना देकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को बर्खास्त कर हटाने की मांग की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निजी स्वार्थ में राजस्व की क्षति पहुंचाया जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा वित्तीय अनियमितता कर राजस्व की क्षति निजी स्वार्थ के लिए पहुंचाया जा रहा है।
31 पार्षदों द्वारा बोर्ड की बैठक में आवेदन दिया गया था कि स्पैरो साफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड का एकरारनामा को रद करने को लेकर पार्षदों द्वारा आपत्ति जताई गई थी। लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा एकरारनामा को रद करने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोपित ईओ को बर्खास्त करते हुए तत्काल हटाने की मांग की। धरना में मुख्य पार्षद सेंपी देवी सहित अन्य पार्षद शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…