आंदर: दोहरे हत्याकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार, रिकाल पर पुलिस ने छोड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में पुलिस ने गुरुवार की रात दोहरे हत्याकांड मामले में फरार चल रहे विजय गोड़ एवं उनके पुत्र अजीत गोड़ को गिरफ्तार लिया। शुक्रवार की सुबह स्वजनों द्वारा न्यायालय से रिकाल लाकर पुलिस को सौंप दिया गया इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर पिता-पुत्र को छोड़ दिया। बताया जाता है कि थाने की टीम गुरुवार की रात मीरपुर गांव में छापेमारी कर हत्याकांड मामले में विजय गोड़ एवं उनके पुत्र अजय गोड़ को गिरफ्तार कर थाना लाई। शुक्रवार की सुबह दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया कर ही रही थी कि विजय गोड़ के स्वजन न्यायालय से रिकाल की प्रति लाकर पुलिस को सौंप दिए इसके बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को छोड़ दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों पिता-पुत्र को रिकाल पर छोड़ दिया गया है। ज्ञात हो कि 30 अक्टूबर 21 को मीरपुर गांव में पांच हजार रुपये को लेकर चाचा सत्यदेव गोड़ एवं भतीजा ओमप्रकाश गोड़ के बीच मारपीट की गई थी। इसके बाद ओमप्रकाश गोड़ ने सत्यदेव गोड़ की गोली मारकर हत्या दी और इसके बाद दहशत फैलाने के लिए छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग करने लगा। घटना के बाद ओमप्रकाश भागने लगा तभी मृतक के सत्यदेव गोड़ के स्वजन ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया तथा लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में ओमप्रकाश गोड़ के भाई किराना गोड़ ने विजय गोड़, अजीत गोड़ समेत अन्य लोगों पर हत्या की प्राथमिकी कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026