परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल के पास सिवान -छपरा मुख्य पथ एनएच 531 पर शुक्रवार की दोपहर जदयू नेता को हथियार का भय दिखा एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सोने का ब्रेसलेट, तीन अंगूठी, आइफोन मोबाइल नकद पांच हजार रुपये समेत 50 हजार से अधिक की संपत्ति लूट ली। इस संंबंध में पीड़ित जदयू नेता विजय वर्मा ने थाने को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पीड़ित बगौरा निवासी सह जदयू नेता विजय प्रसाद वर्मा ने बताया कि वे शुक्रवार की दोपहर अपनी बाइक से सिवान से घर लौट रहे थे तभी सिवान-छपरा मुख्य पथ पर ढोलकिया पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया तथा पिस्टल का भय दिखाकर सोने का ब्रेसलेट, सोने की तीन अंगूठी, आइफोन मोबाइल, पांच हजार रुपये नकद लूट लिया तथा लीला साह के पोखरा की ओर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए व टोपी पहने थे इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…