परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाने की गश्त दल ने बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान असांव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा निवासी भोला दुबे उर्फ शुभम कुमार एवं मानपुर पतेजी गांव निवासी अर्जुन कुमार गोड़ के रूप में हुई है।
भोला दुबे उर्फ शुभम कुमार को 31 जुलाई को आंदर बाजार स्थित यादव मार्केट से बाइक चोरी करते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दी थी जबकि अर्जुन कुमार गोड़ को चोरी की बाइक खरीदने के मामले में मानपुर पतेजी गांव से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार भोला दुबे द्वारा करीब एक माह के अंदर सात-आठ बाइक चोरी कर उसे बेच दिया है। उसके बताए गए जगहों एवं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…