असांव: सेवानिवृत्त एसआइ को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त एसआइ जफर आलम को विदाई दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने उन्हें अंगवस्त्र एवं संविधान की किताब देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त एसआइ जफर आलम के संयमित और संतुलित कार्यशैली से हमें भी काफी सीखने को मिला है। इस मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने सेवानिवृत्त एसआइ को माला पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त एसआइ ने कहा कि असांव थाना में मुझे डेढ़ साल तक कार्य करने का मौका मिला है। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी व ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला है। इसके लिए मैं सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। इस मौके पर एसआइ मिथलेश मांझी, दिनेश पांडेय, एएसआइ जगदीश प्रसाद सिंह, रामचंद्र पासवान, राधेश्याम दुबे, पवन कुमार यादव, पूर्व मुखिया काशी चौधरी, डा. सहाबुलहक अंसारी, सोनू पांडेय, विनय गुप्ता, रामेश्वर यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026