आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के समीप 21 अप्रैल की शाम पुलिस ने बोरा में बंधा हुआ एक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके स्वजनों को सौंप दी थी। इस मामले में पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक रवींद्र कुमार प्रसाद उर्फ कनछेदा तथा उसके साथी एमएच नगर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी गोलू कुमार को गिरफ्तार पूछताछ करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार दोनों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू व रस्सी बरामद की गई है। ज्ञात हो कि 20 अप्रैल की रात रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ माल्टा की हत्या कर उसके शव को बोरे में रख गायघाट स्थित जितरा बाबा स्थान के समीप झाड़ी के समीप फेंक दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 21 अप्रैल की शाम उक्त शव को बरामद की थी। बताया जाता है कि मृतक आंदर स्थित पूजा आर्केस्ट्रा में साउंड आपरेटर का काम करता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026