दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। इसकी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। वहीं शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बीएलओ द्वारा बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के बीच घर-घर जाकर प्रपत्र 12 घ का वितरण किया गया। इस दौरान इसमें दो मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने की इच्छा जाहिर करेंगे या मतदान केंद्र पर जाने में असमर्थ हैं और वे घर ही मतदान करने के इच्छुक हैं वे इस प्रपत्र को भरकर बीएलओ को दे सकते हैं। उनके इच्छानुसार मतदान की व्यवस्था की जाएगी। वहीं इसके अलावा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं द्वारा घर दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर सभी को मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया गया।

इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि इसके तहत विगत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों व मतदान केंद्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता अभियान के दौरान ग्रामीण मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ताकि लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो और सशक्त लोकतंत्र के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। इस दौरान मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रेरित किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026