परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के शनिचरा मोड़ के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान शनिचरा टोला निवासी लोरिक यादव एवं बिजुलिया निवासी गुड्डू यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बिजुलिया निवासी गुड्डू यादव अपनी बाइक से असांव बाजार जा रहे थे।
इस क्रम में शनिचरा निवासी लोरिक यादव खेत से पशु के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे तभी गुड्डू यादव अनियंत्रित होकर बाइक से लोरिक यादव को धक्का मारते हुए गिर गए। इस दौरान लोरिक यादव एवं गुड्डू यादव दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को दरौली के विधायक सत्यदेव राम ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में भर्ती कराया जहां दोनों घायलाें का उपचार चल रहा है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…