आंदर: दो पक्षों में बीच हुई मारपीट में चाचा-भतीजा घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के बरवा गांव में रविवार की रात दो पक्षों में आपसी विवाद को ले हुई मारपीट की घटना में चाचा व भतीजा घायल हो गए। घायल की पहचान बरवा गांव डीलर विक्रमा यादव एवं भतीजा विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विक्रमा यादव ने रविवार की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच दर्जनों की संख्या में कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए हरवा-हथियार के साथ मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान बदमाशों ने उन पर फायरिंग की जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चिल्लाने पर उनका भतीजा विकास कुमार यादव वहां पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस मामले में घायल विक्रमा यादव ने आंदर थाना में आवेदन देकर गांव के ही रामजी यादव, पप्पू यादव, पवन यादव उर्फ छोटन यादव, अनीस यादव उर्फ आनंद यादव समेत अन्य पांच अज्ञात को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि रविवार की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान उक्त लोगों हरवा हथियार से पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब मेरा भतीजा आया तो उक्त लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026