सिवान: नामांकन के दौरान निर्धारित शुल्क के साथ आवश्यक दस्तावेज देना अनिवार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में दो चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के तहत पांच नगर पंचायताें में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के दौरान अभ्यर्थियों को निर्देशन शुल्क के साथ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से देना होगा। इसमें नाजिर रसीद की मूल प्रति के साथ तीन माह के अंदर का दो रंगीन फोटो, नाम निर्देशन पत्र, प्रपत्र 12, प्रपत्र क का शपथ पत्र, प्रपत्र ख शपथ पत्र अनुसूची सहित, प्रपत्र ख (1) शपथ पत्र, प्रपत्र ख (2) शपथ पत्र, प्रपत्र ग प्रत्याशी का बायोडाटा, के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा 31 मार्च तक जारी प्रत्याशी, प्रस्तावक और समर्थक का नगर पंचायत के कर रसीद का मूल प्रति, कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी नो ड्यूज का सर्टिफिकेट या इसका सर्टिफिकेट कि नगर निकाय क्षेत्र के अंदर दुकान व मकान नही है या किसी प्रकार का होल्डिंग बकाया नहीं है, इसका शपथ पत्र जमा करना होगा।

आरक्षण दावा हेतु मूल जाति प्रमाण पत्र भी जमा किया जाना जरूरी है। नामांकन के लिए मूल दस्तावेजों में मुख्य और उप मुख्य पार्षद के प्रस्तावक, समर्थक का उक्त निकाय के मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए प्रस्तावक व समर्थक का उक्त वार्ड के मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी नहीं है। इनके अलावा प्रत्याशी, पति-पत्नी व आश्रित के संपत्ति का संपूर्ण विवरण अनुसूची में दर्ज होना चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026