परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर रोड स्थिति निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। मृतक की पहचान हाता गांव निवासी टूना साह (35) वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि युवक के पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे डॉ. अमित कुमार के पास ले गए। परिजनों का कहना था कि डॉक्टर ने उसे पेट दर्द का इंजेक्शन देकर घर भेज दिया। घर जाने के बाद युवक के पेट में जोर से दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने उसे पीएचसी में रेफर कर दिया।
परिजनों का कहना है कि निजी क्लीनिक में ही उसकी मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामा करने के बाद आसपास के सैकड़ों लोगो की भीड़ मौके पर पहुंच गई। नाराज परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ कर डॉक्टर की भी पिटाई कर दी। इस दौरान डॉक्टर जान बचा कर भागने में सफल हुआ। पुलिस का कहना कि परिजनों के हंगामा करने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वही आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहकर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि डॉक्टर के तरफ से लिखित शिकायत मिली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…