सिवान: दोस्त के साथ दशहरा घुमने निकले युवक की दुर्घटना में मौत

  • एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने के कारण दम तोड़ा
  • दशहरा घुमने घर से निकले से निकले थे दो मित्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव के समीप गुरुवार को हुए ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक उलई मठिया निवासी अमरजीत सिंह का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार जबकि घायलों में रंजन कुमार व गोलू यादव शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को बेहतर इलाज को लेकर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर विकास और रंजन दशहरा पूजा देखने को लेकर घर से निकले थे। इस दौरान हुए सड़क दुर्घटना में विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। रेफर के बाद उसके परिजन बेहतर इलाज को लेकर उसे गोरखपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

मौत के बाद एंबुलेंस चालक की खूब पिटाई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के क्रम में स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे ऑक्सीजन की जरूरत थी। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद ऑक्सीजन सिलिंडर के खाली होने के कारण उसे समय से ऑक्सीजन नहीं मिल सका, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। जैसे ही शव लेकर एंबुलेंस सदर अस्पताल में वापस पहुंचा। नाराज परिजनों ने एंबुलेंस चालक की खूब पिटाई कर दी। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल कायम रहा।

एंबुलेंस मालिक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मृतक के नाराज परिजनों ने एंबुलेंस मालिक के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस को बताया है कि एंबुलेंस मालिक मस्तान फकीर ने सदर अस्पताल में गोरखपुर के लिए ऑक्सीजन सहित 55 सौ रुपये में बुक किया था। लेकिन, बीच रास्ते में जब मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तब एंबुलेंस में ऑक्सीजन ही उपलब्ध नहीं था। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन न मिलने के कारण ही घायल विकास की मौत हो गयी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024