परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य सेवक द्वारा अपने निजी मकान में बिजली जलाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो प्रसारित होने पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। इस मामले में तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमितेश कुमार ने तीन मई को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सिवान को आवेदन देकर बताया था कि इस संस्थान में बिजली वैकल्पिक व्यवस्था में जनरेटर द्वारा अस्पताल में जनरेटर संचालन हेतु पूर्व के चालक को हटाकर किसी अन्य को रख दिया गया है.
जो अस्पताल के साथ साथ अपने संवेदक के अनुमति एवं मिलीभगत से अस्पताल के बगल में स्थित स्वास्थ्य सेवक को पूरे मकान का लोड संस्थान में संचालित जनरेटर से चोरी छुपे तार जोड़कर दिया गया है जो गलत है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविप्रकाश ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जानकारी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस सबंध में स्वास्थ्य सेवक ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…