परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के लिलही टोला गांव स्थित सरयू नदी से सोमवार को एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के ही नंदलाल यादव के रूप में हुई है।बताया जाता है कि नंदलाल यादव रविवार को भैंस चराने के लिए सरयू नदी की ओर गए थे। जब देर शाम घर वापस नहीं आए तो स्वजनों को इसकी चिंता हुई।
स्वजन उनकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को उनका शव सरयू नदी में उपलाता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना असांव थाना को दी। सूचना मिले ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार दलबल के साथ पहुंच घटना की जानकारी ली। साथ ही शव का पहचान होने पर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…