आंदर: मंदिर में चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने पकड़ की पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित दाहा नदी के समीप जानकी मंदिर में गुरुवार को आभूषण चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई कर दी तथा उसके बाद से चोरी के आभूषण भी बरामद किए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को आंदर दाहा नदी के समीप रामजानकी मंदिर में दो चोर घुसकर देवी- देवताओं के आभूषण की चोरी कर भाग रहे थे। तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों दोनों चोरों को पकड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया जबकि दूसरा चोर भागने में सफल रहा। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर के पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पकड़े गए चोर की पहचान रघुनाथपुर थाना के संठी गांव निवासी पवन दुबे एवं फरार चोर की पहचान रघुनाथपुर थाना के सुल्तानपुर निवासी पवन गिरि के रूप में हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026