परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार पंचायत के गुदरीहाता टोला में गुरुवार को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपित विजेंद्र यादव के घर इश्तेहार चस्पाया है। इस संबंध में थाना के एएसआइ शिवमंगल राम ने बताया कि सिसवन थाना कांड संख्या 260/22 दिनांक 24 अक्टूबर 22 को गुदरीहाता निवासी विजेंद्र यादव उर्फ घुटूक यादव एवं विशाल यादव ने एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
हालांकि पुलिस दबिश के कारण इस कांड में शामिल विशाल यादव ने 12 दिसंबर 2022 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है, जबकि विजेंद्र यादव उर्फ घुटूक यादव अब भी फरार चल रहा है। एएसआइ ने कहा कि अभियुक्त सरेंडर नहीं करता है तो न्यायालय के निर्देश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…