परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर बाजार में मंगलवार को ग्रामीणों ने चोरी की बाइक के साथ पांच लोगों को पकड़ लिया तथा उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि 11 दिसबंर को जयजोर निवासी डा. अनिल माली की बाइक चोरी हुई थी। चोरी की बाइक के साथ पांच लोग जयजोर बाजार में आए हुए थे।
जब बाइक मालिक डा. अनिल माली ने उक्त सभी से बाइक संबंधित पूछताछ की तो वे सभी भागने लगे। अनिल माली द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों उन पांचों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाशों में तीन सुल्तानपुर के, एक गौरा तथा एक पियाऊर के हैं। समाचार प्रेषण तक हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी। इस संबंध में थाने की टीम उक्त सभी बदमाशों से पूछताछ में जुटी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…