भगवानपुर हाट: ज्वलनशील पदार्थ से जले अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, पत्नी का चल रहा इलाज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव में आठ दिसंबर की रात्रि ज्वलनशील पदार्थ से घायल अधेड़ व्यक्ति की मौत सोमवार की रात पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। इस मामले में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अजय किशोर ठाकुर ने बयान दिया है कि उसकी जमीन हड़पने की नीयत से गांव के ही तीन लोगों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला कर उसे, उसकी पत्नी उषा देवी तथा साथ में सोई पांच वर्षीया पोती पायल कुमारी को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। वायरल वीडियो में उसने कहा कि इसके पूर्व भी उक्त लोगों द्वारा उस पर हमला किया गया चुका है।

वायरल वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो कि अजय किशोर ठाकुर आठ दिसंबर की रात भोजन करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर के कमरे में सोए हुए थे। तभी कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ से उन पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। इस घटना में अजय किशोर ठाकुर एवं उनकी पत्नी उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही उनके पास सोई पांच वर्षीया उनकी पोती पायल कुमारी भी आंशिक रूप से झुलसने से घायल हो गई थी। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां अजय किशोर ठाकुर एवं उनकी पत्नी उषा देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

वहीं उसकी पोती का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार की रात अजय किशोर ठाकुर की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलकर प्राथमिकी के लिए आवेदन देने को कहा गया, लेकिन पीड़ित परिवार द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि पटना में मंगलवार को मृतक की पत्नी का फर्द बयान हुआ है। उसके फर्द बयान एवं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले के जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में जिन तीन लोगों का नाम आ रहा है उसमें एक व्यक्ति 2021 में एक हत्या के मामले में अभियुक्त है जो अब तक फरार है। वहीं दूसरा व्यक्ति शराब तस्कर है जो जेल जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026