आंदर: अगलगी में 11 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल व एक झोपड़ी जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के धर्मखोर गांव में गुरुवार को खेत में आग लगने से 11 कट्ठा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ शरारती तत्वों द्वारा पराली में आग लगा दी गई थी जो पछुआ हवा तेज होने के कारण आग की चिंगारी फसल में पकड़ ली। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया तथा देखते ही देखते 11 कट्ठा खेत में लगी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया।

बाद में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से धर्मखोर गांव निवासी हरिशंकर मांझी का करीब 4 कट्ठा एवं शत्रुघ्न पांडेय का सात कट्ठा में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है। वहीं असांव थाना के नोनिया टोला गांव में रामजी यादव के झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से अनाज, पकड़ा समेत करीब पांच हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। साथ झोपड़ी में बंधी दो भैंस भी झुलसने से घायल हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026